पटोरी/समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 29 मार्च,20 ) । शाहपुर पटोरी प्रखंड के शाहपुर उंडी चौर में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग बीस बीघा जमीन से ऊपर की फसल नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं। फायर बिग्रेड व ग्रामीणों ने पंपी सेट व चापाकल से पानी चला इत्यादि यंत्रो से आग को काबू कर लिया हैं । वरना बड़ी हादसा हो सकती थी। वही पटोरी एसडीओ मोहम्मद सफीक को आग लगने की सूचना मिली थीं सूचना के आधार पर एसडीओ अग्निशामक दल को भेज कर आग को काबू कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसमें दर्जनों किसान की फसल लगभग बीस बीघा से ऊपर की गेंहू की फसल नुकसान होने की अनुमान लगाया जा रहा है फसल का नुकसान जिन किसानों का हुआ है उनका नाम इस प्रकार बताया जा रहा है अशोक राय, विनोद राय, शंभू राय, रामेश्वर राय, रघुवीर राय आदि किसानों का नाम शामिल हैं। इनलोगों का फसल के नुकसान को लेकर हाल बुरा हो गया है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमित कुमार यादव की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment