अब चूंकि कोरोना वायरस भारत (Coronavirus India) में भी फैल रहा है, तो अब 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन पर भी संदेह की स्थिति है. बताते चलें कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मांग की है की भीड़भाड़ की वजह से आईपीएल मैच के दौरान कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है इसलिए आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ा देना चाहिए. आपको बता दें कि आईपीएल टूर्नामेंट का पहला मैच 29 मार्च को और आखिरी मैच, यानी फाइनल मैच 24 मई को होना है.
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक 29 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला जाना है, तब तक देश में तापमान 24-25 डिग्री से ऊपर ही होगा. वैसे सूरत में कोरोना वायरस का कहर भी कम हो सकता है इसलिए फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को रद्द करने का या नहीं करने का कोई फैसला लेना मुश्किल है. हालांकि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात पर पैनी नजर बना रखी है.
वहीं, आईपीएल की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आईपीएल की तारीख आगे पीछे करना मुश्किल है, क्योंकि क्रिकेट का इंटरनेशनल कैलेंडर रोक कर आईपीएल की तारीखों का एलान होता है. फिलहाल आईपीएल की तारीख आगे-पीछे करने का सवाल नहीं उठता है. कोरोना वायरस की वजह से अगर हालात बिगड़ते हैं तो आईपीएल रद्द किया जा सकता है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार