समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 26 अप्रैल,20 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि आज से 29 अप्रैल 2020 तक जिले के सभी सदस्य पाटीॅ पदाधिकारी गण अपने - अपने गाँव पंचायत प्रखंड क्षेत्र के 5 सम्पन्न लोगों के यहाँ प्रत्येक दिन भिक्षाटन करेंगे। यह निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के द्वारा दी गई है और यह सभी राशि को 1 मई 2020 को मजदूर दिवस के अवसर पर गरीब (वृध्द एवं महिला ) मजदूरो के बिच तथा स्वयं भी राशि से सहयोग कर उनको आर्थिक मदद करना है।इस वैश्विक कोरोना जैसी महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट को दूर करने के लिए। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउदृिनगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने सम्पन्न लोगों से अपील की हमारे पाटीॅ सदस्य पदाधिकारि गण को आर्थिक मदद करें तथा सभी पाटीँ पदाधिकारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment