प्रदीप आर पांडेय चिंटू की जय शंभू का फर्स्ट लुक हुआ लांच, 11 अप्रैल को टीजर होगा रिलीज


अनूप नारायण सिंह 
पटना, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 10 अप्रैल,20 ) । करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं युवा सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू की लाजवाब भोजपुरी फिल्म जय शंभू का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। जिसमें चिंटू एक्शन मूड में व काफी अलग लुक में दिख रहे हैं। इस फिल्म का टीचर आगामी 11 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक से रिलीज किया जाएगा। पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई । भोजपुरी फिल्म जय शंभू काफी शानदार फिल्म बनी है। जिसका पोस्टर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक अलग सिनेमा की झलक है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक सोनू खत्री हैं। सह निर्माता विनोद कुमार ठाकुर, सजन राय, भरत शाह हैं। कथा पटकथा रमेश बोगती, संवाद बीरू ठाकुर ने लिखा है। गीतकार उमालाल यादव, संगीतकार रजनीश मिश्रा, ओम झा, सुदाम थापा हैं। छायांकन हरी लामा, नृत्य शिशिर खाती, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, संकलन बंदे प्रसाद का है। कार्यकारी निर्माता गोपाल शाह, राम पी भीटवाल, अर्जुन केसी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर निलेश, एकनाथ पाटिल, बनबंशी सिद्धार्थ हैं। पोस्ट प्रोडक्शन मोशन स्टूडियो तथा आई फोकस स्टूडियो में किया गया है। मुख्य भूमिका में प्रदीप आर पांडेय चिंटू, शिल्पा पोखरेल, देव सिंह, सोनू खत्री, आकांक्षा दूबे, ध्रुब कोईराला, अनूप अरोरा, कालू राणा, कृष्णा महोतोया आदि हैं। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.