दरभंगा/समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 21 अप्रैल,20 )। आज आंधी तूफान और बारिश के दौरान कुशेश्वर स्थान पश्चिमी प्रखंड पकाही झाझरा पंचायत के अंतर्गत छपकाही टोला वार्ड नंबर 04 में अचानक ठनका गिरने से 13 वर्षीय बच्चा का मौत हो गया । प्राप्त जानकारी अनुसार घटनास्थल पर NSUI जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, युवा नेता दिलखुश कुमार, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, सीआई सुधीर कुमार सिंह, थाना से गणेश प्रसाद सुमन, जयजय पासवान, ग्रामीण चौकदार उपेंद्र पासवान, स्थानीय मुखिया तारिणी राम, उप मुखिया रामसेवक यादव सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे । मौके पर NSUI जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा अंचलाधिकारी से बात करने पर बताया गया है मृत का पूरा पता के साथ सिंघिया अंचलाधिकारी को सूचित किया गया । आपदा से संबंधित राशि अंचलाधिकारी सिंघिया देंगे । वहीं घटना का पूर्ण पुष्टि कर लिया गया है । वही थाना से आये अधिकारी डोकुमेंट प्रक्रिया के बाद पोस्ट मार्टम में भेजने की तैयारी में लगे । मृतक अनिल कुमार सदा उम्र 13 साल पिता बिलो सदा घर राजघाट थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर का रहने वाले है जो अपने सम्बन्धी यहाँ आये हुये थे । जिनकी मौत ठनका गिरने से हो गई । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment