समस्तीपुर,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 01 मार्च,20 ) । श्री संत गृहस्थ सेवा परिषद् ,प्रयाग राज के राष्टीय सचिव स्वामी सत्यानंद जी महाराज के हवाले से प्रवक्ता प्रो, पी, के, झा प्रेम ने बताया कि -विश्व में कल्याण और सम्पूर्ण सृष्टि को संतुलित करने हेतु नवरात्र महायग्य के अन्तर्गत विशेष अनुष्ठान का आयोजन श्री सर्वमंगला शक्तिपीठ, दादपुर परिसर में शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज ( वेद विग्याण अनुसंधान संस्थान, सिमारियाधाम के भी सचिव हैं) के द्वारा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से ही " सोशल डिस्टेंस" के नियम का पालन करते हुए, विश्वस्तरीय प्राकृतिक आपदा करोना से त्राणार्थ शारदीय नवरात्र अन्तर्गत अपने वंदनीय, अर्चनीय, पूजनीय सदगुरुदेव भगवान केआशिर्वचन तले विशेष अनुष्ठान कर रहे है।उनका मानना है कि -वर्तमान आपदा से त्राण हेतु माँ का विशेष पूजन ही उपयुक्त हैं, जो हमें अनुशासित जीवन जीने का सदबुद्धि देगी, और अपनी करुणामयी कृपा से सम्पूर्ण विश्व को स्थायी निजात भी। आज अष्टमी रात्री का पूजन सबों के कल्याण करें। माँ दुर्गा सप्तशती में भी उद्धृत हैं -इत्थं यदा यदा बाधा दानवोतथा भविष्यति।।तदा तदावतीर्याहं करिष्याम्यरिसंक्षयम्। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित । Published by Rajesh Kumar verma
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार