सीतामढ़ी में शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया गर्भवती, उसके बाद शादी से किया इन्कार

विमल किशोर सिंह
18 अप्रैल 2020
( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय)
सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का समाचार प्रकाश में आया है. आरोप गांव के ही बीस बर्षीय युवक पर लगाइ जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग की उम्र सोलह साल है,बेला थाना में नाबालिग पीड़िता ने आवेदन देकर गांव के ही एक युवक राज कुमार यादव को आरोपित किया है.पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि पिछले एक वर्ष से राजकुमार शादी की बात कहकर यौन शोषण करता रहा. अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है. पीड़िता ने बताया कि इसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी, लेकिन वह पंचायत की बात मानने इन्कार कर रहा है.
स्थानीय सूत्रों की माने तो दोनों का संबंध पिछले एक वर्ष से चल रहा है. नाबालिग तीन महीने पहले गर्भवती हो गई जिसके बाद आरोपी उससे मुंह फेरने लगा नाबालिग लड़की का धोखे से गर्भपात भी करा दिया गया. बेला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पिड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कानून कार्रवाई की जाएगी.
Published by-Vimal Kishor Singh
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.