बलरामपुर/कटिहार,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 18 अप्रैल,20 ) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर इकाई द्वारा सहायता काउंटर लगाया गया। जिसका नेतृत्व अभाविप के प्रखंड संयोजक बिनोद कुमार कुशवाहा ने किया। कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण तथा लॉक डाउन की स्थिति से निपटने के हेतु राज्य सरकार के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राशन कार्डधारियों को कोरोना सहायता के रूप में 1000 रुपए प्रति परिवार की दर से सीधे बैंक खाते के डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है सहायता राशि प्राप्त करने हेतु आधार और मोबाइल नंबर लिंक तथा अपडेट किया जा रहा है राज्य सरकार द्वारा एक लिंक जारी किया गया है जिसके माध्यम से लोग अपना आधार और मोबाइल नंबर जोड़ या अपडेट कर सकते हैं लेकिन बहुत तो ऐसे भी ग्रामीण है जिनको ऐसी योजनाओं के बारे में नहीं पता रहता है। जिसकी वजह से ऐसे लोग सरकार के विभिन्न योजनाओं से वंचित रह जाते हैं अभाविप कार्यकर्ताओं प्रयास है वैसे लोगों को इस तरह की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस वक्त सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया अभाविप के प्रखंड संयोजक श्री कुशवाहा ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में ही रहने मुंह पर मास्क, गमछा लगाने एवं साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने की अपील की। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा जगन्नाथ दास की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार