समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 24 अप्रैल,20 ) । समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबु तमीम ने नगर थाने में पत्रकार अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध दिया आवेदन समस्तीपुर के कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ने पत्रकार रिपब्लिक भारत के प्रबन्ध निदेशक सह एंकर अर्णब गोस्वामी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी कर उनका चरित्र हनन्न करने, सामाजिक सद्भाव, समरसता को बिगाड़ कर समाज में कटुता फ़ैलाने, धर्म विशेष के विरूद्ध नफरत का बीजारोपण करने तथा संविधान की मूल भावना को चोट करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने आवेदन स्थानीय नगर थाना समस्तीपुर के थानाध्यक्ष को देकर उनसे प्राथमिकी दर्ज करने तथा ऐसे समाज दुश्मन व्यक्ति को अविलंब गिरफ्तार करने का आग्रह किया है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment