मोरवा/समस्तीपुर,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 14 अप्रैल,20 ) । समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के हलईओपी अंतर्गत अररियाही पंचायत के रघुनाथपुर निवासी कृष्ण चंद्र सिंह के पुत्र मनोहर प्रसाद सिंह के खेत में आग लगने से नब्बे हजार रूपये कीमत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उक्त किसान के 03 बीघा से अधिक खेत की गेहूं की फसल काटकर रखी गई थी। सोमवार की रात अचानक आग लगने से गेहूं के सारे बोझा के जल जाने से परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। जली हुई गेहूं के फसल की कीमत लगभग नब्बे हजार बताई जा रही है। आग लगने के बाद जब तक ग्रामीणों ने जग कर कई पंपिंग सेट कर आग पर काबू पाया । तब तक तेज पछिया हवा के कारण सब,जलकर राख हो गया। गेहूं की सारी फसल जल जाने से परिजनों में शोक छा गया है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment