आगरा देहात,उत्तरप्रदेश ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 16 अप्रैल,20 ) । आगरा जिले के खैरागढ़ तहसील में आज कोरोना वायरस की जंग में आज सांसद राजकुमार चाहर एवं विधायक महेश कुमार गोयल के कदम फिर से एक बार बढे दिखाई दिए.दोनो ही जनप्रतिनिधियों ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेरागढ़,सैया,जगनेर ब्लॉक के गाँवो को सेनेटाइज कराने के लिए,उक्त ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को तहसील मुख्यालय पर सौ सेनेटाइज की कट्टीयां उन्हें सौपी गई.जो कि सांसद,विधायक द्वारा अपने पैसे से खरीदी गई थी. इस दौरान विजयपाल सिकरवार विधानसभा संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, मण्डल अध्यक्ष मोहन गोयल,डॉ श्यामवीर सिंह, उपजिलाधिकारी अम्बरीश बिन्द, सीओ प्रदीप कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment