समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 12 अप्रैल,20 ) । समस्तीपुर जिले में एक माह से कौओं की हो रही लगातार मौत ने पर्यावरणविदों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। कौओं की मौत किस बीमारी से हो रही है, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है, पर कौओं के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजपुर प्रखंड में एक माह के दौरान विविध स्थानों पर कौओं की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई है । अचानक कौए पेड़ से गिर कर मर जा रहे हैं, लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं यह किसी वायरस का तो परिणाम नहीं। राजद के जिला उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी ने कहा कि ताजपुर प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत में विगत 04 दिनों में आधा दर्जन से अधिक कौए मृत पाए गए है जबकि प्रखंड के फतेहपुर बाला तथा आधारपुर में भी कौए के मृत पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है l पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी रहने से प्रखंड में बर्ड फ्लू फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि गौरेया, गिद्ध और अब कौए पर खतरा मंडरा रहा है। कौए लगातार गायब होते जा रहे हैं l ताजपुर प्रखंड सहित सम्पूर्ण बिहार में बड़ी संख्या में कौवों के अकाल मौत के मुंह में चले जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकारों कोई चिंता नहीं है। जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी ने राज्य पशुपालन निदेशालय से जांच के लिए टीम गठित करने तथा दवा छिड़काव का कार्य शुरू करने की मांग की है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh Kumar verma
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment