बंदरा/मुजफ्फरपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 20 अप्रैल,20 ) । पेंशन के लिए डेढ़ साल से भटक रही बुढ़ी माता । बुढ़ी माता का कोई बेटा नही, पेंशन ही हैं एक सहारा, पेंशन के लिए डेढ़ साल से भटक रही बूढ़ी माता । मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के रामपुर दयाल सुनार टोला वार्ड नं० 12 निवासी स्व० राजेन्द्र साह की विधवा सुषमा देवी विगत् डेढ़ साल से पेंशन के लिए दरदर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं । बताया जाता है कि उक्त वृद्ध महिला के परिवार में एक भी सदस्य नहीं, पुत्री सब अपने ससुराल गांव में रहती है। पैसे के अभाव में दाने दाने को मोहताज है । पंचायत के मुखिया सरपंच से लेकर प्रखंड तक दौर लगाते लगाते थक गई है बुढ़ी माता । प्रखंड प्रशासन की निष्क्रियता के कारण पैसे के अभाव में भूखे प्यासे मरने को मजबूर हैं । लेकिन पंचायत के प्रधान के साथ ही किसी भी जनप्रतिनिधि की कुम्भकर्णी निंद्रा नहीं टूट रहा है और नाही इनके वृद्धावस्था पर तरस आ रहा है । फिलहाल गांव के कुछ लोग इनकी मददगार साबित हो गए हैं। जिनके द्वारा दिए जा रहे आर्थिक सहायता से फिलहाल उक्त बुढ़ी माता जीवनयापन कर रही है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा उजैन्त कुमार की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार