महादलित बस्ती में जिन परिवार के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनको भाजपा के जिला मंत्री सुंदेश्वर राम उर्फ मोना प्रसाद ने राशन मुहैया कराया


अमरदीप नारायण प्रसाद
कल्याणपुर में कोई परिवार भूखा नहीं रहेगा : सुंदेश्वर राम

कल्याणपुर/समस्तीपुर,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 29 अप्रैल,20 ) ।
कल्याणपुर महादलित बस्ती में जिन परिवार के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनको भाजपा के जिला मंत्री सुंदेश्वर राम उर्फ मोना प्रसाद ने राशन मुहैया कराया।
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी मंडल में कुढ़वा पंचायत के चकेहेदर गांव में महादलित बस्ती में जिन परिवार के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनको भाजपा के जिला मंत्री सुंदेश्वर राम उर्फ मोना प्रसाद ने राशन मुहैया कराया।
पिछले दिनों भाजपा सांसद शुसील सिंह के ट्विटर पर यह जानकारी मिली कि यहाँ के राम परिवार में कुछ लोग भुखमरी के कगार पर है। यह जानकर मोना प्रसाद ने यहाँ दौरा कर राहत वितरण किया। उनके साथ इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला महामंत्री प्रभात कुमार, विजय शंकर ठाकुर, अमरजीत कुमार, बेचन राम, शिव शंकर ठाकुर, नरेश राम, चुन्नू इत्यादि रहे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.