मिथिला हिन्दी न्यूज :- भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का रिलीज हुआ नया गाना नचनिया भतार को मात्र 17 घंटे में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह भोजपुरी लोकगीत श्रोताओं को सुनने में इतना ज्यादा पसंद आया कि मात्र सत्रह घंटे में एक मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने को अपनी मधुर शैली में प्रमोद प्रेमी यादव ने एक नए अंदाज में गाया है, जो कि बार-बार सुनने का मन करता है। इस तरह से कहा जा सकता है कि वाकई श्रोताओं के बीच प्रमोद प्रेमी यादव यूथस्टार बने हुए हैं। उनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो दर्शक खूब पसंद करते हैं और उनके नये गानों का श्रोताओं को काफी इंतजार रहता है। लोकगीत नचनिया भतार के गीतकार शुभ दयाल सोहरा हैं। संगीतकार मनोज आर्यन हैं। रिकॉर्डिस्ट कालिका स्टूडियो अनिल जी हैं। परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी का, आशीर्वाद उपानन्द तिवारी, कमलवास कुंवर का है। इस गाने को मिल रहे भरपूर प्यार को लेकर प्रमोद प्रेमी यादव ने सभी संगीत प्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही लोगों से अपील किया है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए आप लोग अपने घर में रहें। घर परिवार को सुरक्षित रहें। घर में रहकर गीत संगीत का आनंद लेते रहें।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment