कोरोना वॉरियर : लोगों को मदद कर रहीं हैं एक महिला नाम कंचन सिंह
0Mithla hindi newsMay 21, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में है। हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसे में देश में लॉकडाउन के जरिए इस संक्रमण को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन केवल सरकार ही नहीं आम आदमी भी इस कोशिश में लगे हैं कि कोरोना का संक्रमण जल्द से जल्द खत्म हो जाए। इस काम में हर कोई अपने स्तर पर मदद करने में लगा है। इन मदद करने वालों को लोग कोरोना वॉरियर्स का नाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक महिला कंचन सिंह हैं जो कोरोना वॉरियर है। पटना जरूरतमंद लोगों का मदद कर रही है। घर पर निर्मित मास्क का वितरण कर रही हैं क्योंकि कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल रहा है। साथ ही साथ राशन का भी वितरण पुरजोर तरीके से कर रहे हैं। जिसका उन्हें दिशा निर्देश बांकीपुर विधानसभा के विधायक माननीय नितिन नवीन जी एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद जी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा से मिलती है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज