विभूतिपुर[समस्तीपुर]
थाना क्षेत्र महथी रेलवे लाइन श्री बाबू के बंद चिमनी के समीप शनिवार को समय लगभग दो बजे एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जब ग्रामीणों ने महिला की शव को देखा तो लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।वहीं सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लेकर थाने पर चले आए। और छानबीन शुरू कर दी।वहीं शव कि पहचान बोरिया पंचायत के जोगिया निवासी रामप्रकाश पासवान उर्फ़ अकलू पासवान के 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है । थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के पास से एक मोबाइल बरामद हुई है ।घटना की छानबीन की जा रही है। वहीं घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि घटना से पहले महिला को एक बाइक पर दो लड़के के साथ जाते देखा गया। जिसके बाद महिला को मृत देखा गया। वही बाइक सवार दोनो लड़के फरार थे।
जानकारी के अनुसार, मृतिका के चार बच्चे हैं। तीन लड़की और एक लड़का जिसमें एक लड़की की शादी हो चुकी है।
Published by Amit Kumar.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार