तेजस्वी, तेजप्रताप और राबड़ी समेत RJD के 92 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज जानिए पूरा मामला

अनूप नारायण सिंह 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पटना. गोपालगंज तिहरे हत्याकांड  में जदयू विधायक पप्पू पांडेय  की संलिप्तत्ता का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर राजद नेताओ द्वारा धरना प्रदेर्शन महंगा पड़ गया है. प्रशासन की अनुमति के बगैर 10 सर्कुलर रोड से काफिले के साथ गोपालगंज कूच करने की कोशिश और लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में पटना के सचिवालय थाना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह,भोला यादव सहित पार्टी के 92 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है इन सभी के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है दरअसल पुलिस उन विधायकों के नामों की पड़ताल कर रही हैं जो आज की बैठक में शामिल हुए थे।पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.