कोविड -19 को लेकर शिक्षा सेवकों का बैठक

आलोक वर्मा नवादा 

नरहट (नवादा):
प्रखंड केआरपी मुन्नी कुमारी के द्वारा सोमवार को सभी शिक्षा सेवकों का बैठक बुलाया गया। बैठक में सभी शिक्षा सेवकों से अपने क्षेत्रों में कोविड 19 के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया एवं देश के अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों के 6-14 वर्ष के बच्चों का सर्वे अभियान आज से ही सुरुआत करने को कहा गया ताकि सभी 6-14 वर्ष के अनामांकित बच्चों का नामांकन हो सके। बैठक शारीरिक दूरी बनाकर किया गया।
केआरपी ने बतायी की सर्वे के बाद सभी अनामांकित बच्चों का नामांकन उम्र सापेक्ष नामांकन अभियान के तहत करवाना है। मौके पर बीआरपी सुरेंद्र प्रसाद, शिक्षा सेवक कपिल राजवंसी, धर्मेंद्र राजवंसी, सुखवीर राजवंसी, ममता कुमारी, सिमा कुमारी, संजू कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.