स्वर्गीय राम नारायण सहनीमनाई गई 20वीं पुण्यतिथि

मोरवा/समस्तीपुर
डॉ राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस एवं पर कर्पूरी ठाकुर के मित्र प्रखर समाजवादी थे स्वर्गीय राम नारायण सहनी। ये सब बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने प्रखंड के बसही भिंडी भतुआजान चौक पर स्वर्गीय राम नारायण सिंह निषाद के प्रतिमा का अनावरण करते हुए। पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद ने स्वर्गीय राम नारायण सहनी को महान समाजवादी बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो मुखिया चौधरी साहनी ने स्वर्गीय रामकरण साहनी को बिहार का विख्यात पहलवान बताते हुए उनके द्वारा की गई समाज सेवा की चर्चा की।विधायक विद्यासागर सिंह निषाद एवं पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद ने संयुक्त रूप से समाजसेवी स्वर्गीय निषाद की प्रतिमा का अनावरण किया। जदयू नेता अरमान अली,दिनेश चौधरी, वासुदेव सहनी, शशिभूषण निषाद ,प्रेमचंद गुप्ता, रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजवादी नेता सत्यनारायण आजाद सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.