नवादा में कोरोना पॉजिटिव 35 वर्षीय युवक की मौत


हरियाणा से आया था युवक , मौत के बाद रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

आलोक वर्मा

नवादा : नवादा में कोरोना से एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसाल जिले के वारिसलीगंज निवासी 35 वर्षीय युवक कुछ दिनों पहले हरियाणा से आया था। उसकी तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया था ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 
युवक की मौत के बाद उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  
नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक हरियाणा से आया था। जिसे तबियत खराब होने के बाद वह सीधा नालंदा जिला के पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया था , जहां उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि युवक का जिले के किसी भी अस्पताल में इलाज नहीं हुआ था। इधर कोरोना से हुई हुई युवक की मौत के खबर सुनते हीं लोगों में भय व्याप्त हो गया । मौत का खबर दिनभर सभी लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा ।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.