किसान है परेसान नीलगाय के आतंक से

समस्तीपुर/मोरवा

मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चौर में नीलगाय व जंगली सूअर आतंक मचा रखा है।किसानों के सब्जी का फसल ओल, बैगन समेत अन्य फसलों को नष्ट कर दिया जाता है।प्रखंड के मोरवा, अमृतपुर, सोंगर,गोढियारी, रतनाहा,लसकारा, सारंगपुर, बनबीरा, हरपुर भिण्डी चौर के सैकड़ो एकड़ खेतों में किसान विभिन्न प्रकार के फसलों की खेती करते हैं।नीलगाय व जंगली सूअर उन फसलों को रौंदकर व खा कर बर्बाद कर रहे हैं।इससे किसानों को लाखों रुपए की क्षति पहुंच रही है।किसान को फसल को उक्त जानवरों से बचाने के लिए रतजगा करके खेत में पटाखा छोड़ना, मशाल जलाकर रखना पड़ रहा है। कभी-कभी तो खेत में अकेले पाए जाने पर नीलगाय व जंगली सूअर किसान पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर डालते हैं।आक्रोशित किसान उक्त जानवरों पर कभी-कभी शस्त्र व हथियारों से हमला कर उन्हें मार भी डालते हैं।प्रशासन व सरकार द्वारा उक्त जानवरों से किसान के फसल को बचाने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसान सुधीर कुमार राय, संजीव कुमार ठाकुर, शिवशंकर राय, जयकृष्ण राय, दिलीप चौधरी निषाद,लखिन्द्र राय ने  प्रशासन व सरकार से नीलगाय व जंगली सूअर के आतंक से किसानों को छुटकारा दिलाने की मांग की है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.