नीतीश के समर्थन में उतरे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले
0Mithla hindi newsJune 22, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज के अनूू नारायण सिंह से पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष यादव . खास बातचीत में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं उनके 15 साल के कार्यकाल में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है बिहार में विकास की गंगा बह रही है .उनके 15 साल के कार्यकाल में बिहार की किस्मत बदली है.सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में हुआ है क्रांतिकारी परिवर्तन नीतीश के नेतृत्व में ही संभव है बिहार का विकास. सुभाष यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सच सच होता है किसी की झूठलाने से सच झुठ नहीं हो सकता है आज नीतीश कुमार बिहार की मजबूरी नही हैं बिहार के लिए जरूरी है जो बिहार में विकास को अवरुद्ध करना चाहते हैं वहीं नीतीश को सत्ता से हटाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के गांव गांव तक में अब सड़क का जाल बिछ गया है बिहार का कोई भी टोला नहीं है जहां पक्की सड़क नहीं है बिहार में विद्युत आपूर्ति भी अन्य प्रदेशों की अपेक्षा काफी बेहतर है कानून-व्यवस्था की स्थिति में भी व्यापक सुधार हुआ है लोग वापस बिहार आ रहे हैं नीतीश कुमार ने कभी भी भ्रष्टाचार अपराध से समझौता नहीं किया है इस कारण से नीतीश के प्रशंसक बने हैं.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज