बडी़ ख़बर : बिहार का कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि एनकाउंटर
0Mithla hindi newsJune 04, 2020
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बि वक्त बिहार के लिए अच्छी खबर यह है कि बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बिहार में तांडव करने वाला कुख्यात इनामी अपराधी दिनेश मुनि एसटीएफ के हाथों देर रात एनकाउंर में मारा गया. नवगछिया जिले के नारायण दियारा में एनकाउंटर हुआ है. एसटीएफ को गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि नारायणपुर दियारा में छिपा हुआ था . इस गोलीबारी में पुलिस का एक सिपाही भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है आपको बता दें कि 2018 के अक्टूबर महीने में खगड़िया जिले के पसराहा थाने के थाना अध्यक्ष आशीष सिंह ने जब कुख्यात दिनेश मुनि को पकड़ने के लिए छापा मारा था तो उसके गुर्गे के साथ मुठभेड़ हो गई थी. रात के अंधेरे में हुई इस मुठभेड़ में दिनेश मुनि गिरोह ने दारोगा आशीष सिंह को गोली मार दी थी. थानेदार की मौके वारदात पर ही मौत हो गई थी. आज पुलिस ने अपना बदला पूरा कर लिया है. बिहार में दर्जनों मुकदमों का अभियुक्त दिनेश मुनि दियारा का सबसे बड़ा आतंक था.उसके मारे जाने से बिहार के कई ईलाके में खुशी का माहौल है.लोगों ने चैन की सांस ली है.।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज