समाजसेवी बजरंगी राय की निधन ,क्षेत्र मे शोक की लहर !


मोरवा/समस्तीपुर

मोरवा प्रखंड के चकपहार पंचायत निवासी 97 वर्षीय समाजसेवी बजरंगी राय की शुक्रवार की रात अपने पैतृक आवास पर मृत्यु हो गई।वयोवृद्ध समाजसेवी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वयोवृद्ध समाजसेवी की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्हें सोनपुर के हरिहर क्षेत्र कौनहारा घाट पर ले जाकर पवित्र पार्थिव को अग्नि के हवाले किया गया। उनके अधिवक्ता पुत्र नागेंद्र राय ,रामानंद राय एवं रामबालक राय ने विधि विधान के साथ अग्नि संस्कार किया। उनके आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सबसे अधिक गहरी शोक व्यक्त किए युवा हृदय सम्राट प्रिंस कुमार यादव ,छात्र राजद नेता रौशन कुमार यादव,दीपक शर्मा ,चंदन कुमार, भोला राय, रवि भूषण कुमार ,आदित्य आनंद, ,राकेश कुमार, चमन कुमार, रंजन निराला, नवनीत आनंद ,अंकित आनंद, निरंजननिराला ,अभिराज, अभिमन्यु कुमार आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.