शिवाजीनगर प्रखंड में एनसीसी पदाधिकारी द्वारा घर घर जाकर ढाई सौ लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया गया
0Mithla hindi newsJune 07, 2020
चंदन कुमार मिश्रा
मिथिला हिन्दी न्यूज :- 3/8 कंपनी N C C बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेरी दरभंगा के एनसीसी पदाधिकारी डॉक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर विद्यासागर कुमार ठाकुर ने अपने गांव समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के दहिया रन्ना पंचायत के शहरु गांव में घर घर जाकर ढाई सौ लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए इससे पहले भी इन्होंने दरभंगा जिला प्रशासन एवं 8 बिहार बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल भी के कालरा के नेतृत्व में अवेयरनेस फैलाने का कार्य जिला मुख्यालय में राज मैदान अस्थाई सब्जी मंडी एवं सीएम लॉ कॉलेज अस्थाई सब्जी मंडी एवं नेहरू स्टेडियम अस्थाई सब्जी मंडी में कार्य किए एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट नरेश कुमार ने कहे कि ये शुरू से ही ऊर्जावान कैडेट है एन एस एस के पदाधिकारी डॉ उमेश कुमार ने कहा कि ये हर एक प्राकृतिक आपदा और विपदा में महाविद्यालय की ओर से सक्रिय वालंटियर के रूप में सहयोग करते हैं सामाजिक सेवा से जुड़े रहे हैं चाहे वह बाढ़ हो या फिर कोविड-19 प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण पासवान ने कहे कि यह हमेशा से सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज