अब इस स्टार ने की सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
0Mithla hindi newsيونيو 24, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-भोजपुरी के चर्चित सुपर स्टार गायक व नायक राकेश मिश्रा ने सुशांत सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की. कहा कि सीबीआई जांच के लिए महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होना होगा यही सुशांत सिंह राजपूत के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राकेश मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ बिहार उत्तरप्रदेश व अन्य हिंदी पटी राज्यों की नहीं है यह देश के मध्यम वर्ग की लड़ाई है जब किसी भी छोटे शहर का बड़ा टैलेंट वाला कलाकार ऐसे ही नैफ़्टिज्म का शिकार होता है तो उसकी आवाज दब कर रह जाती है आज सुशांत सिंह के साथ हुआ है कल किसी दूसरे के साथ होगा ऐसे में सभी लोगों को मिलजुलकर इस लड़ाई को लड़नी है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोग भावुक है पर केवल श्रद्धांजलि देने से काम नहीं चलने वाला है इस लड़ाई को धारदार बनाने के लिए सोशल मीडिया मीडिया का भी सहारा लेना है उन्होंने ट्विटर पर सुशांत सिंह के नाम से हैच टैग बनाकर उसे ट्रेंड करने की भी अपील की है
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज