बछवारा प्रखंड में एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई

रिपोर्टर :- रौशन कुमार झा

मिथिला हिन्दी न्यूज :-बछवाड़ा :प्रखंड क्षेत्र के चमथा-3 पंचायत में 55 वर्षीय पुरुष मरीज की पुष्टि होने से संपूर्ण इलाके में सनसनी फैल गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ वीमल कुमार के द्वारा पुष्टि हुई। जिन्हें बेगूसराय के ऑपरेशन वार्ड में रखा गया। 
बताया जाता है कि उक्त पुरुष 9 जून को चेन्नई से अपने घर चमथा- 3 लौटा था। 
लौटने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उसे पूर्ण होम क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी गई। इसी बीच 12 मार्च को उसमें सर्दी खांसी एवं तेज बुखार के लक्षण पाए जाने पर उसके सैंपल की जांच के लिए पटना भेजा गया। मंगलवार की सुबह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार साह एवं वीडियो डॉ वीमल कुमार ने की 
 अधिकारियों ने बताया कि उक्त मरीज के अलावे उसके परिवार के चार अन्य सदस्य की भी सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है।


Published by :-Amit kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.