पति के साथ फेरी का सामान खरीद कर बाइक पर वापस घर लौट रही महिला घायल

समस्तीपुर वार्ता 

समस्तीपुर/मोरवा:- हलई ओपी क्षेत्र के उच्च विद्यालय वाजितपुर के निकट चकलाल शाही पटोरी मुख्य मार्ग पर शनिवार को साइकिल एवं बाइक के टकरा जाने से एक बाइक सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पटोरी के शिवेसिंह पुर के सुनीता कुमारी के रूप में की गई। उक्त घायल महिला अपने पति के साथ फेरी का सामान खरीद कर बाइक पर वापस घर लौट रही थी। हाई स्कूल बाजितपुर के निकट एक साइकिल वाले की साइकिल से बाइक सवार महिला का पांव टकरा जाने के कारण साइकिल और बाइक दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए। साइकिल सवार को हल्की चोट आई , वह आनन-फानन में उठ कर चला गया।जबकि बाइक से गिरकर उक्त महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल के अनुसार घायल महिला के द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.