विधान सभा चुनाव को लेकर जिला अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा दिया दिशा निर्देश


रिपोर्टर :- भारद्वाज जी


 नावकोठी बेगूसराय


 बिहार विधानसभा के चुनाव की तैयारी की तैयारी जोर पकड़ रही है। वही सरकारी स्तर पर दिशा निर्देश शुरू हो चुकी है, प्रतिदिन प्रखंड स्तर पर मतदान से जुड़े सभी आवश्यक चीजों को दुरुस्त करने की बात तेज हो गई है, शनिवार को नावकोठी प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार सहित जिले भर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से सीधे जिला अधिकारी बेगूसराय अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी नावकोठी निरंजन कुमार ने बताया कि कोविड-19 के कारण होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने 1000 वोटरों पर एक मतदान केंद्र बनाने तथा मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति एवं सत्यापन कर प्रतिवेदन करने का दिशा निर्देश मिला है।

Published by :- Amit kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.