गंगा पुत्र विकास चंद्र गुड्डू बाबा आज करेंगे बिहार में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा
0Mithla hindi newsJune 04, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- अगर आप बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का सपना देख रहे हैं राजनीति में भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद जातिवाद के जहर से व्यथित हैं बिहार में युवाओं छात्रों तथा सामाजिक लड़ाई लड़ने वाले लोगों को राजनीति में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं तो अब आपका यह सपना पूरा होगा गंगा पुत्र विकास चंद्र गुड्डू बाबा आज बिहार में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं जिसमें स्वच्छ छवि के लोकप्रिय लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा इसमें छात्रों नौजवानों तथा सामाजिक लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक योद्धाओ को बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उतारा जाएगा बिहार के 38 जिलों में समाजिक योद्धा सम्मान के माध्यम से गुड्डू बाबा ने ऐसे सामाजिक योद्धाओ को तलाशा है जो निस्वार्थ भावना से लोगों की समस्याओं को लेकर सामाजिक स्तर पर लड़ाई लड़ते है. विश्व पर्यावरण दिवस व संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर 5 जून शुक्रवार को राजधानी पटना के आदिति कम्युनिटी हॉल सिन्हा लाइब्रेरी रोड के पास दोपहर 1:00 बजे इस नई पार्टी की घोषणा होने वाली है.विकास चंद्र गुड्डू बाबा बिहार के चर्चित सोशल एक्टिविस्ट हैं जिन्होंने गंगा मुक्ति आंदोलन के साथ ही साथ पटना को अतिक्रमण मुक्त कराने गौशाला की जमीन की लड़ाई लड़ने बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों को माफियाओं से मुक्त कराने की लड़ाई लड़ी है. इस नई पार्टी में सरहदों पर लड़ने वाले जवान व खेतों में लड़ने वाले किसान पर विशेष जोर दिया गया है युवा वर्ग छात्र वर्ग और मजदूर वर्ग भी प्रमुखता से इस दल में नजर आने वाले है प्रवासी मजदूर शहीदों की विधवाओं सामाजिक आंदोलनों में शहीद हुए लोगों के परिजन भी दल से इस बार चुनाव में उतारे जाएंगे.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज