भाजपा ने चलाया पत्रक वितरण का अभियान


मोरवा/समस्तीपुर

केंद्र एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा पत्रक वितरण अभियान चलाया गया। विधानसभा प्रभारी राम यादव सन दिल्ली, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ठाकुरबारी, मुखिया फूलन कुमार सिंह, लल्लन प्रसाद सिंह,मनोज सिंह ,ब्रज किशोर सिंह, नरेंद्र सिंह ,ऋषिकेश उपाध्याय, उदय कुमार चौधरी ,मनोज कुमार शर्मा, गौतम सिंह शिव कुमार सिंह ध्रुव प्रसाद सिंह आदि ने मोरवा उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के कई बूथों के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के संबंध में घर-घर जाकर पत्रक का वितरण किया। मौके पर अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.