नेहरू युवा केन्द्र ने 1 वर्ष से 10 वर्ष तक की बेटी के सम्मान में किया निःशुल्क पौधारोपण अभियान की शुरुआत

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - समस्तीपुर जिला अंतर्गत पूसा प्रखंड के हरपुर पंचायत में बेटी के सम्मान में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वधान में जय जवान जय किसान युवा क्लब के द्वारा मिथिलेश कुमार के दरवाजा पर उनकी बेटी सारिका रॉय के हाथों पौधारोपण किया गया। वहीं क्लब के सचिव रौशन कुमार ने कहा कि 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की किसी भी परिवार की बेटी के हाथों क्लब द्वारा निःशुल्क बेटी के सम्मान में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे इस पौधारोपण कार्यक्रम के मौके पर क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार सहित दर्जनों सदस्य इस अभियान में शामिल थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.