तुफैलअहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)
मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - समस्तीपुर जिले में बढ़ रहे वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में दलसिंहसराय अनुमंडल प्रशासन के द्वारा आज बुधवार को मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर 140 लोगों का चालान काटा गया। साथ ही लोगो को जागरूक करते हुए दो-दो मास्क भी दिए गए।इस अभियान में एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ अमरनाथ चौधरी, बीडियो वीरेंद्र कुमार सिंह एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, दारोगा शिवकांत त्रिपाठी ,राकेश दुवे सहित नगर पंचायत के कर्मी आदि शामिल थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार