नावकोठी के महेशवाड़ा गांव से 60 कार्टून विदेशी शराब किया गया बरामद

रिपोर्टेर :- भारद्वाज जी 

नावकोठी( बेगूसराय):- 
नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव में 60 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया !
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर महेशवाड़ा के प्रमानंद झा के नवनिर्मित मकान से शराब की तस्करी के लिए रखी 60कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। उस मकान को झा ने आईटीआई काँलेज संचालन के लिए लीज पर दे रखा था। पुलिस के आने का भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल रहा । बरामद शराब में ब्लैकस्टोन के 375 मिलि, 29 
कार्टून में 348 बोतल, आँलसीजन के 375मिलि के 18 कार्टून में 364 बोतल, इसी ब्रांड के 180 मिलि के 13 कार्टून में 312 बोतल कुल 60 कार्टून में 1524 बोतल शराब बरामद किया गया है। पुलिस प्रसासन के द्वारा कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शराब की बरामदगी में एस आई त्रिभुवन कुमार ठाकुर तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.