मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही व शाहपुर चौक के बीच मोड़ पर एक पिकअप मालवाहक व 14 चक्का ट्रक के बीच अचानक हुए आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में दो दर्जन से ज़्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें दो की हालत बिल्कुल नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप मालवाहक गाड़ी संख्या बीआर 53 जी 1577 पर 31 मजदूर सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज से सवार होकर लखीसराय धान रोपने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में विभूतिपुर प्रखंड के खदियाही व शाहपुर चौक के बीच महुआ पेड़ तोखा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही 14 चक्का ट्रक गाड़ी संख्या बीआर 52 जी 2774 से आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ईलाज के लिए पीएचसी विभूतिपुर पहुंचाया गया।जहाँ दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। घायलों में विपिन सदा उम्र 25 वर्ष पिता उपेंद्र सदा, विरेंद्र मुखिया उम्र 30 वर्ष पिता खुशीलाल मुखिया, संजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पिता रामपाल मंडल, बिंदेश्वरी मुखिया उम्र 40 वर्ष पिता भगवती मुखिया, रमेश सदा उम्र 35 वर्ष पिता देवन सदा, दिलीप सदा उम्र 30 वर्ष पिता उमेरी सदा, दिनेश मुखिया उम्र 25 वर्ष पिता खुशीलाल मुखिया, बुटन सदा उम्र 45 वर्ष पिता अमर सदा, जागेश्वर सरदार,व मुकेश कुमार सहित अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार प्रेषण तक किसी को बेहतर ईलाज के लिए रेफर नहीं किया गया था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर ट्रक और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment