मिथिला हिन्दी न्यूज :-शोले के सूरमा भोपाली से मिली थी पहचान भोजपुरी फिल्मों में भी कर चुके थे काम.जगदीप अपने जमाने के बेहतरीन कॉमेडियन रहे हैं। उन्होंने सूरमा भोपाली बन पहचान तो बनाई ही। साथ ही साथ भोपाल शहर की बोली को भी मशहूर बनाया। बता दें कि जगदीप का पूरा नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें पहले जगदीप नाम दिया और 1988 में आई फिल्म ''सूरमा भोपाली' ने उन्हें सूरमा बना दिया। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'शोले' ने दी। गौरतलब है कि उनके दोनों बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। जगदीप को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार