पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए राजद कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली

रिपोर्टर :- भारद्वाज जी 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर केन्द्र सरकार का विरोध वाप्यत किया.राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर प्रदर्शन भी किया.मौके से उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है.विश्व में सबसे नीचले पायदान पर पेट्रोल और डीजल की खरीददारी कर सबसे ऊंचे कीमत पर बेचकर आम आदमी का दोहन किया जा रहा है.इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की भी आलोचना की राज्य में बढते अपराध,बेरोजगारी की विकट समस्या मुंह बाये खड़ी है, प्रवासी मजदूरों के रोजगार देने आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात जुमलेबाजी हो गयी.मौके पर रामानुज चौधरी,सुरेन्द्र पासवान,चन्द्रदेव पासवान,मो नाजीम,मो सलमान,प्राण पासवान,रामबाबु यादव,अवध बिहारी यादव,राजेश कुमार,बाल्मिकी यादव,रघुनी महतो सहित अन्य मौजूद थे.
Published by :- Amit kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.