रुदौली - कादराबाद पथ क्षतिग्रस्त, लोगो में आक्रोश

रिपोर्टर:- रौशन कुमार झा

मिथिला हिन्दी न्यूज बछवाड़ा :-बछवाड़ा प्रखण्ड मुख्यालय से सटे रुदौली-कादराबाद-भरौल को जोड़ने वाली मुख्य पथ रुदौली पंचायत भवन से दुर्गा मंदिर कादराबाद चौक तक सड़क की स्थिति गंभीर बनी है। सड़क मे जगह - जगह बने खाई मौत को बुलावा दे रही है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सड़क की जर्जरता से आने जाने वाले लोग कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं और नित्य - प्रतिदिन दुर्घटना के शिकार हो भी रहे हैं। बरसात के मौसम में यहां चलना मौत को दावत देने जैसा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कितनी बार पत्र लिखकरअवगत कराया गया लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला।विभागीय अधिकारी के इस रवैया के कारण सड़क पूरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 
सड़क की जर्जर स्थिति होने के बावजूद भी विभाग के द्वारा मरम्मत का काम नहीं किया जाने से लोगों में आक्रोश जैसा माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अविलंब सड़क की मरम्मत का शुरू नहीं की गई तो सभी ग्रामवासी जन आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.