मोरवा प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर मे मनाई गई पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान की प्रथम पुण्यतिथि


मोरवा/समस्तीपुर/ संवाददाता

मिथिला हिन्दी न्यूज :- पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान सदा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे ! ये सब बातें कहीं बिहार विधानसभा के पूर्व सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह ने मोरवा प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर में आयोजित पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के प्रथम पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए।प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व सांसद स्वर्गीय पासवान को गरीब गुरबा के हक के लिए लड़ने वाले गरीबों के मसीहा एवं विकास के लिए सदा समर्पित रहने वाले नेता के रूप में याद किया। मौके पर दिनेश सहनी, धर्मेंद्र सहनी, अजय पासवान , लालोप्रसाद सिंह,रणवीर प्रसाद सिंह, उदय कुमार चौधरी, नंदकिशोर मिश्र, राम परीक्षण राय, मोहम्मद समसुल, पुतुल देवी, जवाहर राय, अजय पासवान, आलोक कुमार आदि ने पुण्यतिथि समारोह को संबोधित किया। लोजपा सहित राजग गठबंधन के अधिकत्तर कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published by Amit Kumar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.