हिंदू समाज पार्टी बिहार प्रदेश के प्रभारी बाल्मीकि कुमार ने बिहार में कोरोना का कहर फैलाने में भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया
0Mithla hindi newsJuly 16, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-हिंदू समाज पार्टी बिहार प्रदेश के प्रभारी बाल्मीकि कुमार ने बिहार में कोरोना का कहर फैलाने में भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने कहा है कि जिस तरह से तबलीगी जमात के मौलाना साद ने शुरुआती दौर में देश में कोरोना फैलाया उसी तरह राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ाकर भाजपा के बिहार के नेताओं ने जानबूझकर व्यापक पैमाने पर कोरोना फैला दिया इन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने चाहिए. बाल्मीकि कुमार ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नकारात्मक राजनीति के मिसाल हो गए है सुबह से शाम तक लालू विरोधी बातें करते हैं पर यह नहीं बताते कि 13 वर्षों के उपमुख्यमंत्री काल में उन्होंने बिहार का कितना विकास किया पटना जब बाढ़ के पानी में डूबता है तो लाचार नजर आते हैं कोरोना उनके घर से निकलता है बिहार के लोगों के बीच कहीं नजर नहीं आते हैं सिर्फ और सिर्फ अख़बारों में ही नजर आते हैं उन्होंने कहा कि अगर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंदर इतना ही विकास पुरुष बनने का दम है तो बिहार के किसी भी विधानसभा से उनके खिलाफ चुनाव लड़ के दिखा दे बिहार की जनता उन्हें बता देंगे कितने पानी में है.बाल्मीकि कुमार ने कहा कि बिहार में 15 वर्ष लालू प्रसाद काव 15 वर्ष नीतीश कुमार का शासन रहा है दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर बिहार की जनता को ठग ना चाहते हैं लेकिन कोई विकास की बात नहीं करना चाहता है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता नकार चुकी है नीतीश कुमार भी सिर्फ और सिर्फ लालू के नाम पर बिहार की जनता को ठगना चाहते हैं उन्हें बताना चाहिए कि साढ़े तेरह लाख बिहारी मजदूर क्यो लौटे .अगर बिहार का विकास हुआ था लोगों को रोजगार मिला तो लोगों को क्यों पलायन का शिकार होना पड़ा. कितने उद्योग खुले.बाजार का क्या हुआ कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी सुधरी स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बेहतर है तो आज क्यों संकट खड़ा हो गया है इस संकट की घड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री बिहार के लोगों की जान बचाने की जगह राजनीति करने में लगे हुए हैं वह चुनाव में जाने को आतुर दिख रहे है. बाल्मीकि कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी इसके लिए पार्टी बूथ स्तर पर काम कर रही है उन्होंने आरोप प्रत्यारोप की राजनीति का विरोध करते हुए कहा कि विकास के मुद्दे पर बात करना चाहिए संकट का काल है पर इस संकट के काल में भी लोग राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे. बाल्मीकि कुमार ने सुशील कुमार मोदी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर खुद को बिहार का रहनुमा समझते हैं तो बिहार के बदहाली की जिम्मेवारी भी आप लोगों पर हैं आप कब तक जनता को ठगते रहेंगे कभी धर्म के नाम पर कभी जात के नाम पर तो कभी झुठे विकास के नाम पर
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज