समस्तीपुर/मोरवा
रिपोर्ट:-दीपक कुमार
पटोरी डीएसपी विजय कुमार ने अवैध रूप से बालू खनन के मामले में दो ट्रैक्टर पर लदे बालू सहित ट्रेक्टर चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।गरुवार को पुलिस गस्ती के दौरान अवैध रूप से मोटा लाल बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों पर दो चालकों को पटोरी डीएसपी ने चेकिंग के दौरान जप्त कर हलई ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टरों पर लादकर मोहन पुर पटोरी से अवैध रूप से बाबू ले जा रहे थे।इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी पटोरी विजय कुमार ने हलई ओपी क्षेत्र के चकभेली के निकट से गिरफ्तार कर हलई पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले भोलाराम एवं संजय राय के रूप में की गई है।ओपी अध्यक्ष के अनुसार दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार