हलई पुलिस ने प्रेमी युगल को किया बरामद


मोरवा/समस्तीपुर/संवाददाता। 

हलई पुलिस ने चार दिन पूर्व दरबा पंचायत से भागे एक प्रेमी युगल को मंगलवार की शाम बरामद कर लिया। जानकारी हो कि दरबा पंचायत से चार दिन पहले एक युवक , अपने ही गांव की एक नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। लड़की के पिता द्वारा हलई ओपी में स्थानीय चार लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया था। इसके साथ ही पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा लड़के वाले के परिजनों पर लड़की को बरामद कराने के लिए भरपूर दबाव दिया जा रहा था। विवश होकर लड़के के अभिभावकों ने पुलिस के सहयोग से वैशाली जिले के गोरौल से दोनों प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.