रिंग बांध बनाने में की जा रही भारी अनियमितता

रिपोर्ट-पप्पू कुमार पूर्वे

जयनगर, बिहार, मधुबनी,
मधुबनी जिले के जयनगर में बेतोन्हा के पास जयनगर को मारर जाने वाले सड़क पर रिंग बांध का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार और अधिकारी मिलीभगत की बात बताई जा रही है। जहाँ एक तरफ स्थानीय लोगों के द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद रिंग बांध के निर्माण कार्य मे कटौती ओर अनियमितता बरत कर हजारों लोगों की जान सांसत में डाली जा रही है। अगर बाढ़ आई  तो इन सैकड़ों परिवारों के हजारों लोगों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ सकता है।
विदित हो कि कुछ दिन पहले ही सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया गया है, बावजूद इसके इन अधिकारियों को ठेकेदारों एवं अन्य लोगों  के साथ इस तरह का कार्य कर बांध को कमजोर बनाया जा रहा है।
मौके पर जानकारी देते हुए  ग्रामीण ने बताया कि जितना मजबूती से इसका निर्माण होना तय है, वो ठेकेदार नही कर रहे हैं। ठेकेदार रात के अंधेरे में कार्य करते है, ताकि इनकी गलती उजागर न हो सके।
इस बाबत ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए उच्च अधिकारियों से कहा है कि कृपया इसकी जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों ओर इस गक्त कार्य मे शामिल लोगों  को दंडित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.