समस्तीपुर/मोरवा वार्ता
मिथिला हिन्दी न्यूज :-मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर बेला चौर में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने आपस में मारपीट कर हवाई फायरिंग की। बगल के मकई के खेत में काम करने वाले किसान एवं मजदूरों ने भयभीत होकर इसकी सूचना ताजपुर पुलिस को दी। एक काले रंग की अपाचे पर सवार तीन युवकों ने हरपुर भिंडी की ओर से आने के बाद आनंदपुर बेलाचौर में पावर हाउस के निकट रुक कर आपस में मारपीट करने लगे। आपसी मारपीट हवाई फायरिंग में तब्दील हो गई। अगल बगल के खेतों में काम करने वाले लोगों फायरिंग के कारण किसी की हत्या कर दिए जाने की आशंका से पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस को आता देख मारपीट करने वाले युवकों ने एक बैग फेंक कर फिर उसी अपाचे बाइक पर सवार होकर साथ साथ भाग निकले। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गड्ढे से बैग को बरामद कर लिया। लैपटॉप रखने वाले बैग में चार्जर एक चीटर तथा एक खाली मनी बैग, एवं कुछ कागजात पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार उपद्रवी युवकों ने किसी से लूटपाट करने के बाद आपसी बंटवारे को लेकर आपस में मारपीट की होगी। या तो बैग में सिर्फ लैपटॉप होने के कारण बैग फेंक दिया , या पुलिस को चकमा देने के लिए बैग पैक कर भाग निकले हैं। पुलिस द्वारा प्राप्त बैग को किसी सीएसपी संचालक से लूटा हुआ बैग भी होने की संभावना व्यक्त की गई है। ताजपुर पुलिस के अनुसार बैग में प्राप्त कागजातों की जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा होने के संबंध में संभावना व्यक्त की गई है। काले रंग के अपाचे पर सवार तीन बाइक सवार उपद्रवी युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने के कारण , इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में एवं दहशत व्याप्त है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार