सोंगर पंचायत में पानी मे डूबने से किशोर की मौत


मोरवा/ संवाददाता।

मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगर पंचायत में शुक्रवार की शाम डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मृत किशोर की पहचान सोंगर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी अरुण राय के पुत्र चौदह वर्षीय ब्रजेश कुमार राय के रूप में की गई है। उक्त किशोर अपने साथियों के साथ भैंस चराने के लिए सोंगर हाई स्कूल के पीछे गया हुआ था। जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में धोखे से पांव फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया। उसके साथ गए अन्य साथियों द्वारा चीख पुकार किए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भारी मशक्कत से डूबे हुए किशोर को गहरे जल से निकाला गया।परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए उसे चंदौली हाट स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गहरे पानी में डूबने से किशोर की दर्दनाक मौत से शोकाकुल परिजनों सहित संपूर्ण पंचायत में मातमी छा गया है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.