श्रद्धा और भक्ति के साथ रुदौली पंचायत में नाग पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर :- रौशन कुमार झा

,बछवाड़ा:* प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रुदौली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में हर साल की भांति इस साल भी भगवन नाग देवता की पूजा धूमधाम से मनाई गई।
नाग पंचमी हिंदुओं का विशेष त्योहार माना जाता है इस दिन श्रद्धालुओं के द्वारा नाग देवता के लिए दूध लावा सुगंधित पुष्प चंदन वह कमल से पूजा अर्चना की जाती है। नाग पंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई खबर परिसर में भगत ने नाचते झूमते हुए अपना चमत्कार दिखाया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी शुक्रवार की सुबह से ही महिलाएं अपने घर के चारों तरफ गोबर से लिपाई पुताई कर पान प्रसाद बनाकर भगवन नाग देवता को प्रसाद चढ़ाये गए। शुक्रवार की सुबह से ही कुछ और नीम पत्र के लिए लोग इधर उधर दौड़ते हुए नजर आए। मां भगवती और विषहरा स्थान के पुजारी प्रेमी लाल साहनी एवं उनकी पत्नी सरिता देवी ने बताया की श्रावण मास के कृष्ण पक्ष के पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा की जाती है जिसे हम नाग पंचमी के भी नाम से जानते हैं, उन्होंने बताया कि नाग हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है नागों को धारण करनेवाले भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना भी इस दिन विशेष माना जाता है। उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मां भगवती के दरबार में जाकर उनकी पूजा अर्चना कर मन्नते मांगते हैं, मां भगवती उनकी मन्नते को अवश्य पूरा करती हैं। इस दिन श्रद्धालु अपने घर के दीवार पर नाग देवता की आकृति बनाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
Published by amit kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.