लड़की की शादी के लिए तिलक चढ़ाने जा रहे थे मिर्जापुर,मारपीट कर तिलक का सामान छीना



मोरवा/संवाददाता।


मोरवा प्रखंड के हलाई ओपी क्षेत्र के इन्द्र वारा निवासी वीरेंद्र सहनी को उपद्रवियों ने मारपीट करते तिलक का सामान छीन लिया। उक्त पीड़ित अपनी लड़की की शादी के लिए सोमवार की शाम वैशाली जिला के मिर्जापुर गांव जा रहा था। पचभिंडा गांव के निकट पूर्व से घात लगाए उपद्रवियों ने मारपीट कर तिलक का सारा सामान छीन लिया और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोगों से इसकी शिकायत किए जाने पर ग्राम वासियों ने मंगलवार को पंचायत के द्वारा फैसला कर सामान वापस दिलाने का आश्वासन दिया। आज पंचायत शुरू हुई। बावजूद कोई फैसला नहीं हो सका। विवाद बढ़ने से मारपीट की फिर से नौबत आ गई। पीड़ित व्यक्ति एवं ग्राम वासियों के द्वारा इसकी जानकारी हलई ओपी को दी गई है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने लिखित शिकायत प्राप्त होते ही अति शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.