पटोरी SDO व DSP द्वारा चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

अमित कुमार यादव 

मिथिला हिन्दी न्यूज शाहपुर पटोरी : अनुमंडल क्षेत्र में पटोरी एसडीओ मोहम्मद सफीक व पटोरी एडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में पटोरी के चंदन चौक, अरविंद चौक, शिउरा चौक, चकसाहो चौक इत्यादि चौक चौराहे पर कोरोना वायरस के मध्य नजर रखते हुए अभियान चलाकर मास्क पहनें व सामाजिक दूरी बनाये रखने को लेकर जागरूक किया गया। वही मास्क नहीं पहन कर वाहन चलने वाले लोगों से 50 रुपये का जुर्माना वसूली किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण रोग से बचाव को लेकर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क वाले दो पहिया वाहन चालक ,चार पहिया वाहन चालक एवं दुकानदारो से 50 रुपया की राजस्व वसूली की गई। मौके पर उपस्थित पटोरी एसडीओ मोहम्मद सफीक, पटोरी एसडीपीओ विजय कुमार, पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर नवकंज कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार इत्यादि पदाधिकारी ने अभियान चलाकर बिना मास्क वाले लोगों से 50 रूपया का जुर्माना वसूला गया। वही बिना मास्क वाले को मास्क दिया गया । हालांकि, कुछ दिन पूर्व ही अनुमण्डल प्रसाशन के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में घूम कर , लाउड स्पीकर के मध्यम से प्रचार प्रसार कर के मास्क को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया था । लेकिन कुछ लोगों पर इसका जरा भी असर नही हुआ है। मजबूरी में प्रसाशन ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.