मिथिला हिन्दी न्यूज पूसा। प्रखंड के मोरसंड पंचायत के वार्ड संख्या 13 की निवासी 08 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान मोरसंड निवासी लालबाबू महतो की 08 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास ही तालाब के किनारे में खेलने गई थी। खेलने के दौरान ही अधिक पानी में चले जाने के कारण बच्ची डूब गई। आसपास मौजूद अन्य बच्चों के सोर करने पर पहुंचे लोगों ने उसे पानी से निकालकर देखा तो बच्ची मृत पाई गई । सूचना मिलते ही पूसा थाना व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार , जिला परिषद् सदस्य संजय कुमार त्रिवेदी, माले नेता महेश सिंह पीड़ित परिवार से मिलने एवं संतावना देने उनके घर पर पहुंचे। मृत बच्ची के शव को थाना के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले, के लिए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने दूरभाष पर सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के पश्चात प्रक्रिया अनुसार आपदा राहत कोष के तहत सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment